
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली
एंकर परिजनों बिना सूचना दिए ससुराली जनों द्वारा गर्भवती महिला के शव को जलाने पर परिजनों ने श्मशान घाट पर किया हंगामा मामला डीह थाना क्षेत्र कि कस्बे में स्थित सुनीता का विवाह 2021 में जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरा उबरनी गांव निवासी घनश्याम के साथ हुआ था शादी होने के बाद दोनों कमाने के लिए पूना चले गए वहीं पर दोनों किराए का कमरा लेकर रहते थे वहीं पर पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद सुनीता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया वहीं बाद में पति घनश्याम अपनी मृत पत्नी को लेकर रायबरेली आ गया और उसे डलमऊ स्थित श्मशान घाट पर बगैर किसी लड़की के घरवालों के सूचना दिए शव का दाह संस्कार करने लगा मृतक महिला 6 से 7 महीने की गर्भवती भी थी जैसे इसकी सूचना मृतक लड़की के परिजनों को मिली परिजन भागकर श्मशान घाट पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया हंगामा बढ़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया वही मृतक लड़की सुनीता के परिजनों के द्वारा दहेज के लिए मार कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पति घनश्याम समेत 3 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है










