
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर योगी सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर गरजा बाबा का बुलडोजर शासन ने 1 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था उसी के मद्देनजर आज जिला प्रशासन की टीम ने राजेंद्र शुक्ला एसडीएम न्यायिक व सीओ सिटी वंदना सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर के त्रिपुला चौराहे से लेकर मामा चौराहे तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तक सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से कब्जा करके लगाए गए होल्डिंग व अतिक्रमण को जेसीबी के द्वारा तोड़ा गया जिला प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि 15 अप्रैल तक अवैध वाहन स्टैंड से लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा










