
लोकेशन – रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदासपुर गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी की टेंपो अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया जिसमें सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया वही डॉक्टर ने 3 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया
विओ – आपको बता दे की हनुमान जयंती के अवसर पर कुछ लोग प्रयागराज से संगम स्नान करके वापस ट्रेन से उतर कर टेंपो से अपने गांव सेमरौता जनपद अमेठी जा रहे थे तभी हरदासपुर गांव के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारते हुए टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया और टेंपो में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहा 2 महिलाओं समेत एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है
बाइट डॉक्टर एस के सिंह ईएमओ जिला अस्पताल रायबरेली










