
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
समाधान दिवस पर आने वाली प्रत्येक शिकायतों का निस्तारण वरीयता के आधार पर निष्ठा पूर्वक करना संबंधित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा सुनिश्चित किया जाए फरियादियों की समास्याओं का हल पहली प्राथमिकता होना चाहिए एक ही शिकायत पर बार बार शिकायत कर्ता को दौडना न पडे उसे संतुष्ट करना ही शिकायत कर्ता की सच्ची सेवा है अन्यथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा आज गदागंज थाना परिसर में होने वाले समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा व थाना प्रभारी शरद कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए ब्यक्त किया गदागंज थाना समाधान दिवस में कुल छा शिकायतें प्राप्त हुई मौके पे सिर्फ एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका वहीं अधिकतर सिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतों के लिए टीम गठित कर निर्देशित कर दिया गया है
पहली शिकायत जगदीश पुत्र राम संजीवन निवासी जमुनीपुर चौरुहर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सरकारी रास्ता पे आने जाने के लिए मना करने का आरोप लगाया है
दूसरी शिकायत रमाशंकर निवासी गोड़ा मजरे चारुहार ने गांव के ही प्रतिवादी पर आरोप लगाया है कि जमीन पर सरकारी मुकदमा चल रहा उसके बावजूद जबरन दबंगई से बनाया जा रहा है
इस अवसर पर थाना प्रभारी शरद कुमार, उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, उपनिरीक्षक रवि कुमार, राजस्व कर्मचारी व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे










