
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
विकासखंड दीनशाह गौरा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह आगामी लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा बूथ स्तर पर आप लोग मजबूती से काम करें अपने-अपने बूथ से रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाएं जिससे 2024 में रायबरेली जिले में भाजपा का परचम लहरा जाए बैठक में राज्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अमीर गरीब सब को एक साथ लेकर चलती है गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है किसानों को किसान सम्मान धनराशि दी जा रही हैं वृद्धा पेंशन दोगुनी कर दी गई सुलभ शौचालय अभियान चलाकर घर-घर शौचालय देने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है 2024 में आप सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता रायबरेली में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीता कर लोकसभा भेजने का काम करें जिससे रायबरेली जिले का अधूरा विकास पूरा हो सके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने सुझाव लिए और अपने संबोधन में बैठक कर कहा कि आप सभी गांव-गांव गली-गली जाकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जागरूक करें और 2024 में देश में फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है इसलिए एक एक वोट बटोरने का कार्य करें मजबूती से रायबरेली जिले से भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा का चुनाव जीता कर लोकसभा भेजने का काम करें जिससे जिले का अधूरा विकास पूरा हो सके और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश जयसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष सिंह, युवा मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष अकमल अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे










