
गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान के तहत ग्रामीण जनों से संपर्क
ऊंचाहार रायबरेली
भाजपा ओबीसी मोर्चा का
गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान पहुचा ऊचाहार बिधानसभा मे कार्यकर्ताओं ने किया पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
*मंडल रोहनिया के ग्राम खिली का पुरवा में, उम्रन,रायपुर, धमोली, *ऊचाहार मण्डल* ग्राम अकोढिया , ब नई बस्ती मे, ऊचाहार देहात, ,सेमरी राना पुर , सावा़पुर निवादा , ,कदरावा भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ,स्वतंत्र डायरेक्टर केंद्रीय भंडारण निगम आदरणीय अनुपमा सिंह लोधी जी , जन सम्पर्क के दौरान कहा कि केंद्र में पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मे ओबीसी वर्ग के 27 मंत्री बने , हम सब को गर्व है कि आज देश में ओबीसी के प्रधानमंत्री हैं और वह ओबीसी वर्ग के लिए यह सब समाज के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं बना रहे हैं जिससे जनता को सरल तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सके ,
गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान के तहत ग्रामीण जनों से संपर्क कर प्रधान मंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की और 2024 में रायबरेली लोकसभा में कमल कि फूल खिलाने की अपील की
साथ में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा श्री अभिलाष चंद्र कौशल जी, ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि आज गांव_ गांव में केंद्र सरकार की योजना प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंच रही है यह संभव मोदी सरकार में हुआ, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत जैसी अनेकों योजनाएं, व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा , नीट की परीक्षा में ओबीसी को आरक्षण का लाभ दिलाया। जिला अध्यक्ष श्री राधेश्याम सोनी जी ने जनसंपर्क जनसंपर्क के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण मंडल के सभी पदाधिकारी गांव गांव गांव चलो घर-घर चलो अभियान में घर घर जाकर केंद्र सरकार, राज्य सरकार योजनाओं की उपलब्धियों की चर्चा कर रहे हैं, रोहनिया मंडल अध्यक्ष श्री राममूर्ति जायसवाल, ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, सुनील जायसवाल, जगलाल गुप्ता ,फूलचंद लोधी आदि लोग रहे।










