
शॉर्ट सर्किट से 2 किसानों के घरों में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।
जगतपुर, रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा मजरे रामगढ़ टिकारिया में शॉर्ट सर्किट से दो घरों में अचानक आग लग गई जिसमें घर में रखा घरेलू सामान व छप्पर धू धू कर जलने लगे सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह के आग पर काबू पाया।
मंगलवार को शुक्लन के पुरवा मजरे रामगढ़ टिकरिया में विनोद पुत्र गेंदालाल वार रामशरण पुत्र स्वर्गीय राजनारायण के यहां शॉर्ट सर्किट होने की वजह से दोनों घरों में आग लग गई और दरवाजे पर रखे छप्पर तथा अन्य घरेलू सामान जलने लगा ग्रामीणों ने इसकी सूचना आनन-फानन फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया विनोद कुमार ने बताया है कि लगभग 50000 का सामान जलकर खाक हो गया है वह रामशरण का कहना है। कि आग लगने से 30000 का नुकसान हुआ। बिजली विभाग के अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच कराई गई लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की कोई बात सामने नहीं आई।










