
ऊँचाहार,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के हटवा गाँव के एक विद्यालय के कमरों से चोरों ने सीलिंग फैन पार कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अनुसार कमरों के ताला तोड़कर पंखे की चोरी की गई है। चोरी की सूचना कोतवाली में दी गई है।
क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हटवा के प्रधानाध्यापक ज्ञान चंद्र यादव बुधवार की सुबह जब विद्यालय पहुँचे तो स्कूल के दो कमरों का ताला टूटा हुआ पाया । टूटा ताला देख उन्हें चोरी आशंका हुई। उन्होंने आगे विद्यालय के अन्दर जाकर देखा तो दोनो कमरों के सीलिंग फैन गायब थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है ।










