
CRS/प्रयागराज। युवती का दरोगा पद के लिए चयन हुआ लेकिन उसके परिजन सत्यापन के लिए डॉक्युमेंट्स नहीं दे रहे।
आईये जाने क्या है वजह-
मिली जानकारी के अनुसार, दारोगा के पद के लिए मुरादाबाद निवासी एक युवती का सलेक्शन हो गया है, लेकिन उसके परिजन सत्यापन के लिए डॉक्युमेंट्स नहीं दे रहे हैं। अगर युवती की मानें तो परिजनों की नाराजगी का कारण युवती द्वारा की गई लव मैरिज है। वहीं, इस मामले में युवती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
युवती द्वारा कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि उसके परिवार वाले उसकी शादी से नाराज हैं। जिसके चलते पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर उसका चयन होने के बाद उसके परिजन डॉक्युमेंट्स नहीं दे रहे हैं, जिन्हें दिलवाया जाए। हाईकोर्ट ने एसपी को निर्देश दिया है कि वह अपनी ताकत का इस्तेमाल कर 15 दिनों में याची के सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र उसे उपलब्ध कराएं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने भी युवती को एक माह का वक्त देने का आश्वासन दिया है।
और क्या कहा-
युवती ने कोर्ट में कहा है कि वो बीटेक फस्ट डिवीजन पास हुई थी। वो परिवार की बड़ी लड़की है और वो बालिग भी है। युवती के अनुसार, कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसको प्रदीप कुमार नमक शख्स से नजदीकी रिश्ते बने थे और बाद में उन्होंने 4 फरवरी 2019 को अपनी मर्जी से शादी कर ली थी।
कोर्ट ने क्या कहा-
वहीं, मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि लड़की की शादी से परिवार वाले नाराज हैं। उन्हें धमकी दी जा रही है, इसलिए पति-पत्नी के जीवन की स्वतंत्रता को सुरक्षित किया जाए।










