
सलोन रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों की लापरवाही के चलते दो मासूम बच्चों की गड्ढे में गिरने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
पूरा मामला सलोन थाना क्षेत्र के औटाहिया गांव का है जहां दो मासूम बच्चे नैतिक उम्र 6 वर्ष, निवासी गाजीपुर अपने मामा के यहां औटहिया थाना सलोन आया था और रितिक उम्र लगभग 6 वर्ष ग्राम औटहिया थाना सलोन दोनों बच्चे गांव के पास ही खेल रहे थे तभी गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाली गई थी जिसकी वजह से गढ्ढे में बारिश होने से पानी भरा हुआ तभी मासूम बच्चे खेलते खेलते गड्ढे में जा गिरे जिसकी वजह गड्ढे में डूबकर दोनों बच्चो की मौत हो गई वहीं जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस के द्वारा आनन फानन बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया वही पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया










