
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रैगांई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच क्षेत्र के रैगाई गांव में रविवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय आंचल गुप्ता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगबहादुरगंज निवासी विनोद कुमार गुप्ता की बेटी आंचल का विवाह दो मार्च 2025 को रैगाई निवासी हिमांशु गुप्ता के साथ हुआ था। हिमांशु हरदोई में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। ससुराल पक्ष का हरदोई में भी आवास है, जबकि रैगाई में उनका पुराना मकान बताया जाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से एक दिन पहले शनिवार को हिमांशु का जन्मदिन था। घर में जन्मदिन मनाया गया था। बताया जा रहा है कि आंचल ने अपने भाई से केक भी मंगवाया था। इसके बाद रविवार सुबह भी घर में सामान्य गतिविधियां होने की जानकारी सामने आई। आंचल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद कमरे के अंदर चली गई।कुछ समय बाद उसके कमरे में फंदे पर लटके होने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। की मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष ने आंचल की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।हालांकि, मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। के बाद कार्रवाई को लेकर मायके पक्ष के लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी और झड़प की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके की स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आत्महत्या, हत्या अथवा किसी अन्य कारण समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के बाद ही आंचल की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।







