हमारे कर्मचारियों को जो वेतन के लिए परेशान रखेगा, उस ठेकेदार की जरूरत नहीं-चेयरपर्सन हाजरा बेगम। 


शाहजहांपुर/तिलहर। 15 में होने के बाद भी वेतन नहीं मिलने के कारण, गुस्साए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने आज नगर पालिका का घेराव किया, अधिशासी अधिकारी एवं बाबुओं से तेज नोक झोंक हुई परंतु इसी बीच अध्यक्ष श्रीमती हाजरा बेगम पहुंच गई और उन्होंने कर्मचारियों की सारी बातें सुनकर समझते हुए अधिशासी अधिकारी को स्पष्ट शब्दों में कहा, जिसके कारण हमारे कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिल पा रहा है ऐसे ठेकेदार की हमको जरूरत नहीं ठेकेदार बदल दीजिए।
अध्यक्ष हाजरा बेगम ने पालिका कार्यालय, सभागार में उपस्थित चतुर्थ श्रेणियां के कर्मचारियों के बीच स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज 15 में होने के बावजूद भी ठेकेदार कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं दे रहा है, हमें ऐसे ठेकेदार की जरूरत नहीं जिसके कारण हमारी व पालिका की छवि खराब हो। सभागार में उपस्थित बड़े बाबू अयूब हुसैन से, उन्होंने ठेकेदार संजीव को तत्काल बुलाने के लिए कहा परंतु काफी मशक्कत के बाद जवाब मिला कि बेस शाहजहांपुर है और अभी नहीं आ सकते। इस बीच अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों के बीच काफी नोक झोक होती रही।
ठेका पद्धति पर काम करने वाले दो सो से अधिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए अध्यक्ष हाजरा बेगम ने सख्त लहजे में कहा, ठेकेदार को अभी बुलवाइए और आज जब तक इनका निस्तारण नहीं हो जाता हम यहां से नहीं जाएंगे, क्योंकि यह कर्मचारी कम वेतन मिलने के बाद भी बिना छुट्टी किया अपने काम को ईमानदारी से अंजाम देते हैं और समय आने के बाद भी उनका समय पर वेतन न दिया जाए तो यह बहुत नाइंसाफी है और हम ऐसी नाइंसाफी को बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे।
इस मौके पर एक सवाल का जवाब देते हुए अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया, कि प्रक्रिया यह है कि ठेकेदार पहले कर्मचारियों का वेतन देगा और उसका बिल बना कर लगता है तब उसके खाते में पैसा डाला जाता है, परंतु वहीं दूसरी ओर इस संबंध में जब ठेकेदार संजीव कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में विपरीत जवाब देते हुए कहा, मुझे पालिका की ओर से अभी पेमेंट नहीं किया गया है तो मैं कैसे वेतन दे दूं।
अपनी मेहनत का वेतन पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, ठेकेदार और पालिका प्रशासन के बीच फंसे देख, चेयरमैन हाजरा बेगम का गुस्सा आज सातवें आसमान देखने मिला। उन्होंने, कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए वरिष्ठ लिपिक अयूब हुसैन, सफाई निरीक्षक और सफाई लिपिक की जमकर लाताड़ लगाई। उन्होंने कहा सब की सैलरी के साथ ही इन तमाम कर्मचारियों की सैलरी भी समय से मिल जानी चाहिए, भविष्य में यदि फिर कभी ऐसा होगा तो उसके जिम्मेदार आप लोग होंगे।










