
भारतीय भाषा शिविर के चतुर्थ दिवस कंपोजिट विद्यालय ख़माहरिया पूरे कुशल में
सलोन रायबरेली भारतीय भाषा शिविर के चतुर्थ दिवस कंपोजिट विद्यालय ख़माहरिया पूरे कुशल में चित्र देखकर कहानी कविता बनाना ,मेरी पसंदीदा कविता ,विभिन्न भाषाओं की छोटी छोटी कहानियाँ सुनना सुनाना,कविता पाठ के साथ साथ क्विज प्रतियोगिता सेवानिवृत शिक्षक मुहम्मद इस्माइल ख़ान की अध्यक्षता में संपन्न हुई अनिल कुमार पांडे प्रधान अध्यापक ने ग्रीष्मकालीन शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मीना मंच में स्वच्छता जागरूकता,स्वच्छ विद्यालय साफ़ सफाई के साथ साथ स्वगणना के बारे में जानकारी दी कक्षा आठ की मीना मंच की छात्रा मीनाक्षी ने स्वच्छता साफ़ सफ़ाई का ख्याल रखना प्रतिदिन स्नान करना अपना घर और आसपास पड़ोस की सफ़ाई कूड़ेदान का प्रयोग शौचालय के प्रयोग के साथ साथ संचारी रोग से बचने के उपाय खाने के बाद साबुन से हाथ धोना ढका हुआ पानी पीना आदि के बारे में आपने विचार व्यक्त किए ।विद्यालय के शिक्षक अनुराग श्रीवास्तव सूरज जायसवाल बलवंत सिंह सायमा ख़ानम मीना मंच प्रभारी शाहवार आयाज के साथ साथ सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा जी एवं अभिभावक श्रवण कुमार दूबे शकुंतला देवी संगीता ।आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता देवी ने भी अपनी वक़्त दर्ज करा तथा उनके बच्चों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया।मीन मंच की मानशी शर्मा संजना ख़ुशी नैना जलकेश आकाश के चित्र सर्वश्रेष्ठ रहे और उन्हें पुरस्कृत किया गया ।









