
राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारियों के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण गदागंज समाधान दिवस में फरियादियों की उम्मीदें अधूरी
रायबरेली के गदागंज थाना परिसर में थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारियों के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण मौके पर केवल एक ही शिकायत का निस्तारण किया जा सका।
थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है, लेकिन फरियादी इस बार भी राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी न होने की वजह से फरियादी निराश होकर लौटे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी के साथ एसएसआई मुकरीम, दरोगा अजय पटेल, बीरेंद्र यादव और क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद रहे।
लोगो में यह सवाल उठ रहा है कि जब जिम्मेदार विभाग अपनी उपस्थिति ही सुनिश्चित नहीं कर सकता, तो आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कैसे संभव होगा।










