
ट्रैक्टर और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर स्थित किशोरी बालमपुर के पास सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष पुत्र सुरेंद्र (17 वर्ष) निवासी पूरे नयापुरवा मजरे कुरौली बुधकर अपने साथी राज पुत्र राम प्रकाश (22 वर्ष) निवासी कुरौली बुधकर चौराहा के साथ बाइक से कुरौली से गदागंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान किशोरी बालमपुर के पास एक ट्रैक्टर-टॉली के मुड़ने के समय उनकी बाइक ट्रैक्टर से जा भिड़ी।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दीन शाह गौरा भेजा गया।










