
गदागंज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, बोले— गौ माता को मिले ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा
गदागंज (रायबरेली), शनिवार। गदागंज कस्बे में शनिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए देशभर में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गौ माता को केवल एक पशु के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें राष्ट्र माता का सम्मान दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ऊंचाहार विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, यश पांडेय, शिवमूर्ति राना, कृष्णा अग्निहोत्री, विजय मिश्रा, रमाकांत, बलराम यादव (प्रधान धूता), राहुल यादव, अखिलेश यादव, वृंदावन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।











