
लोकेशन रायबरेली
एंकर.. रायबरेली मे नशेड़ी पति पत्नी के बीच हुए विवाद मे पति ने पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति को हिरासत मे ले लिया है। मामला गुरबक्शगंज थाना इलाके के बथुआ ख़ास का है। यहां पूरे खाले के रहने वाले अमरनाथ अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ यहां रहते हैं। पेशे से मज़दूर अमरनाथ और उसकी पत्नी दोनों शराब के लती थे। बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों ने शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ जिसमे पति नें पत्नी को नीम की टहनी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमरनाथ को हिरासत मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






