दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को भारी सियासी हंगामा हुआ। पुलिस ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया। वहीं, CJP संस्थापक Abhijit Dipke पर भाषण के दौरान एक महिला ने स्याही फेंक दी, जिसके जवाब में दीपके ने ‘जय भीम’ का नारा लगाया।

CRS NEWS दिल्ली: राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर (Jantar Mantar) शनिवार को भारी सियासी ड्रामे और हाई-वोल्टेज हंगामे का गवाह बना। सुबह से लेकर दोपहर तक यहाँ एक के बाद एक ऐसी घटनाएं घटीं, जिसने पूरे प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार गहमागहमी बनी रही।
सोनम वांगचुक को पुलिस ने उठाया
दिन की शुरुआत में ही दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए प्रख्यात जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को प्रदर्शन स्थल से उठा लिया। इस पुलिसिया कार्रवाई से वहाँ का माहौल पहले ही गरमाया हुआ था। इसी बीच, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने अपना अनशन शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
Also Read:- दिल्ली पुलिस ने जबरन सोनम वांगचुक को धरनास्थल से जबरन उठाया, 21 दिन से थे धरने पर
भाषण के दौरान अभिजीत दीपके पर ‘स्याही कांड’
असली बवाल तब मचा जब अभिजीत दीपके मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, दीपके जब अपना भाषण दे रहे थे, तभी अचानक एक महिला भीड़ को चीरते हुए उनके बेहद करीब पहुँच गई और सीधे उनके ऊपर स्याही फेंक दी।
स्याही फेंके जाने के तुरंत बाद जंतर-मंतर पर हड़कंप मच गया। समर्थकों और वहाँ मौजूद लोगों के बीच भारी अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि, मौके पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आरोपी महिला को वहीं पकड़ लिया। इस भारी बवाल के चलते कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
हमले पर दीपके का शानदार रिएक्शन, लगाया ‘जय भीम’ का नारा
इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा खुद अभिजीत दीपके के रिएक्शन ने। अपने ऊपर हुए इस अचानक हमले के बावजूद दीपके बिल्कुल नहीं घबराए। उन्होंने इस घटना को बेहद सहजता से लिया। दीपके ने अपने ऊपर फेंकी गई स्याही के नीले रंग को अपना पसंदीदा रंग बताया और मंच से ही ज़ोरदार आवाज़ में ‘जय भीम’ का नारा लगा दिया। उनके इस अंदाज़ ने वहाँ मौजूद समर्थकों में नया जोश भर दिया।






