
CRS NEWS रायबरेली, 18 अगस्त 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना भदोखर अंतर्गत भदोखर एवं पूरे फेरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।







