
पूर्व विद्यालय कंपोजिट खमहरिया पूरे कुशल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
सलोंनं।आजादी का दिन आया है मिलकर जश्न मनाएंगे,अपना यह तिरंगा घर घरहम लहराएंगे। यह उद्गार सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने अपने पूर्व विद्यालय कंपोजिट खमहरिया पूरे कुशल में ध्वजारोहण के पश्चात कहे। उन्होंने कहा हमारे पुरखो ने अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी हासिल की है। हम संकल्प लेते हैं कि उसे हमेशा कायम रखेंगे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मनमोहन लिया साथ-साथ भक्ति गीत नृत्य के माध्यम से एकांकी का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राणा सिंह ने कहा की विद्यालय को स्वच्छ मजबूत और हर प्रकार की सुविधाओं से लेस रखने का मैं संकल्प दोहराता हूं और यहां विद्यालय के शिक्षकों का पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है जिसने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर अच्छे संस्कार दिए उन्होंने पूरे स्टाफ की सराहना की स्टाफकी सराहना की। इस मौके पर प्रधान की अर्धांगिनी प्रिया सिंह ने कहा की शिक्षा व शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा मैं अपनी माताओं से यह निवेदन करती हूं कि अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जरूर जोड़ेंl इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह पूर्व शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा विद्यालय के प्रधान अध्यापक अनिल कुमार पांडे सूरज जायसवाल बलवंत सिंह अनुराग सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई बच्चों के साथ-साथ घोड़ों ने भी देशभक्ति पर अपना डांस प्रस्तुत किया।







