JK के उपराज्पाल अपने पुत्र की शादी में सरकारी खजाने से खर्च कर दिए 11लाख!
कांग्रेस ने जताया बिरोध, कमेटी ने दिया ज्ञापन!
CRS शाहजहाँपुर-जम्मू काश्मीर के उपराज्यपाल ने अपने पुत्र की शादी में सरकारी खजाने से 11लाख रुपया खर्च कर दिया! इस सरकार पैसे के दुरुप्योग के बिरोध में आज शाहजहाँपुर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सचिव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा! ज्ञापन में मांग की गई कि सरकारी खज़ाने से जिस 11लाख रुपये को जम्मू काश्मीर के उपराज्यपाल ने अपने पुत्र की शादी पर खर्च किया वो पैसा जनता का है!
देश की जनता का पैसा बताते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि उक्त पैसे को सरकारी खजाने में तत्काल बापस कराया जाय और साथ ही उनके ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए! कमेटी ने साथ ही बाढ़ के बाद शहर के कई मुहल्लों में जल भराव की समस्या अभी भी है, इस सम्बंध में एडीएम प्रशासन को भी जानकारी दी तथा बाढ़ में हुए लोगों के नुक़सान की पूर्ति के लिए सरकार से सहायता की अपील की!
ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, ज़िला अध्यक्ष सईद अंसारी (अल्पसं०), महानगर अध्यक्ष (अल्पसं०) अफजाल खान, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव डॉ० जाने आलम खान, दानिश शेख, बब्बर बेग, जिला महासचिव मुसर्रत उल्ला खान, अदनान खान, बब्बू खाँ तथा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे!










