
CRS NEWS रायबरेली। पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूनम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
पूनम सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह भैया की पुण्यतिथि गरीबों के साथ मिलकर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर सुपर मार्केट में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वर्गीय अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
पूनम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश सिंह की गरीबों और आम जनता के प्रति सेवा भावना को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।







