
रिपोर्ट BY- फैसल
CRS NEWS पिहानी/मोहम्मदी, हरदोई। मोहम्मदी-पसगवां हाईवे पर शनिवार को लगभग 11बजे सीओ की सरकारी गाड़ी और बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। रैंगाई गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।
हादसे में अनावा गांव निवासी रामऔतार की मौके पर मौत हो गई, जबकि जय जय राम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। बाद में गांव के संभ्रांत लोगों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत हुई।
जानकारी के अनुसार, पासगवां कोतवाल ने परिजनों को आश्वासन दिया, जिसके बाद दो लाख रुपये मुआवजे और कार्रवाई के भरोसे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










