
मिशन शक्ति अभियान: बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता और सरकारी योजनाओं की दी गई अहम जानकारी
रायबरेली। दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जनपद रायबरेली के थाना गदागंज क्षेत्र अंतर्गत श्री बली करण सिंह इंटर कॉलेज, गौरा में मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान छात्राओं को महत्वपूर्ण टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर—1090, 1076, 108, 102, 112 एवं 181—की विस्तृत जानकारी दी गई और आपात स्थिति में इनके उपयोग के बारे में समझाया गया।
साथ ही, साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति बंधन योजना एवं वृद्धा पेंशन योजना की जानकारी भी दी गई।
अंत में छात्राओं को मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर उ0नि0 मोहम्मद मुकरीम, शिक्षिका कल्पना एवं रि0 म0 आ0 पल्लवी तिवारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।










