कांग्रेस की अल्पसंख्य सभा का तिलहर तहसील में विस्तार, शामिल हुए दर्जनो लोग!
तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के मो० चौहटियाँ स्थित नवीला पब्लिक स्कूल के सभागार में कांग्रेस कमेटी की एक सभा प्रदेश सचिव प्रो० डॉ० जाने आलम खान के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें नगर के दर्जनो लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की!
इस मौके पर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष राजनीश गुप्ता ने नगरवासियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के साथ ही पार्टी मजबूत करने के लिए पार्टी के दायित्व को निभाने के लिए शपथ दिलाई!
इस मौके पर ज़िला अल्पसंख्यक कांग्रेस व ज़िला युवा कांग्रेस के लोग शामिल रहे! NSUIके ज़िला अध्यक्ष रफ़ीउल हसन, अल्पसंख्यक कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सईद अंसारी, फुरकान कुरेशी, फ़रमान खान, गौरव त्रिपाठी, अजय पाठक, चाँद अंसारी, संजय शर्मा, दानिश शेख, अफ़ज़ल खान, बब्बर बेग, अनीस हुसैन उर्फ़ गुड्डू भाई, अनस अहमद, मोईद खान उर्फ़ भैये, तनवीर अहमद, सैय्यद फ़िरोज़, लट्टू खान, राम सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, मो० इरशाद , मो०दिलशाद, गुड्डू भाई, जैद भाई, बाहिद, शमशाद आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए!










