“धारा” में महानवमी पर दुर्गा भगवती की महापूजा सम्पन्न!
गांव और क्षेत्र के कल्याण हेतु की गई सामूहिक कामना!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-सोमवार को गांव धारा में महानवमी पर दुर्गा भगवती की सामूहिक त्रिवार्षिक महापूजा सम्पन्न हुई! मुख्य यजमान आदेश दीक्षित ने बताया कि तीसरे वर्ष आयोजित होने वाली महापूजा प्राचीन काल से ही होती चली आ रही है,
जिसमें मां दुर्गा महामाई की सामूहिक महापूजा के साथ ही स्थान देवता और ग्राम और क्षेत्र के सभी देवी-देवताओं का विधिवत् पूजन किया जाता है!
उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में व्यक्ति के सामने तमाम प्राकृतिक और मानवजनित कठिनाइयां आती रहती हैं, जिनसे मुक्ति के लिए आदि काल से ही महामाई माँ भगवती दुर्गा महापूजा ग्रामों और नगरों में शरद काल में की जाती है! भक्ति में सराबोर भक्तगण महामाई के पूजन कार्यक्रम हरदेव राजा, भुइयार बाबा और दुर्गा भगवती के जयकारे लगाते रहे!
दुर्गा महामाई की महापूजा में आदेश दीक्षित,सिद्धांत, कपिल, वैभव दीक्षित, महेंद्र प्रजापति, नन्हें लाल, विजय, राहुल, सूरज, राकेश, रामनिवास,राजू, राकेश पुजारी, रामपाल,रामू गुप्ता, मुकेश मनोज,विकास, रामभरोसे, नरेश,जसकरन, प्रदीप वैरागी आदि उपस्थित रहे!










