
निमिषा कान्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को मिली भावभीनी विदाई।
दिनांक –7 फरवरी 2026 निमिषा कान्वेंट स्कूल मटका सलोन रायबरेली में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को शुभकामनाएं देना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक शुक्ला जी और कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलू शुक्ला जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना मिश्रा जी ने विद्यार्थियों को ‘भविष्य का मशाल वाहक’ बताते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और ईमानदारी के साथ सफलता की ओर बढ़ने की सीख दी। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गानों और रैंप वॉक के जरिए कार्यक्रम को रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम में हर्षमीत के गायन और अंजली सिंह के विदाई भाषण ने सभी को भावुक कर दिया। समारोह के दौरान, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को यादगार चिन्ह और सैशे देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में, शिक्षकों और जूनियर छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में कक्षा 11वीं की छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों प्रियंका सिंह कंचन लता राठौड़ संजय त्रिवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










