
बेला खारा-भदोखर थाने की पुलिस पर पीड़ित महिलाओं ने गालियां देने व तोड़फोड़ तथा लूटपाट का लगाया आरोप
रायबरेली में न्याय दिलाने वाली पुलिस पर पीड़ित महिलाओं ने घर में घुसकर बद्दी बद्दी गालियां देने तथा तोड़फोड़ वह लूटपाट का आरोप लगाया है जिसको लेकर मामले का शिकायती पत्र एसपी कार्यालय में दिया गया है आपको बता दे कि आज दिनांक 29 में 2024 दिन बुधवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के बेला खारा गांव के रहने वाली शकीला बानो पत्नी अब्दुल हमीद ने बताया कि भदोखर थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार और सिपाही धर्मेंद्र कुमार व अन्य सिपाहियों द्वारा बिना किसी सूचना व वारंट के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए महिलाओं को भद्दी भद्दी गालियां दी है। शकीला बानो ने बताया कि पुलिस वालों ने उनके घर में घुसकर कमरों में रखे अलमारी बक्सा वह बेड में तोड़फोड़ करते हुए उनकी बहू के आभूषण भी उठा ले गए हैं जिसको लेकर एसपी से शिकायत कर पूरी घटनाक्रम की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस आए दिन फर्जी तरीके से दबाव बनाकर परेशान करती रहती है जबकि उनका किसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है









