भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह धरना 34 वे दिन जारी, एसडीएम,बीडीओ को दिया स्मरण पत्र।
26 जनवरी को सत्याग्रह स्थल पर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस~जनसेवक!
शाहजहांपुर/तिलहर-जनहित समस्याओं के अंतर्गत, जनहित मांगो के संबंध में सत्याग्रह के रूप में भारतीय कृषक दल का धरना आज 34वें दिन भी कोतवाली के सामने शहीद कुटी के पास जारी रहा! शहीदों कुटी के पास शहीदों की प्रतिमाओं तले चल रहे जनहित मांगो के संबंध में इस धरने को प्रशाशन पूरी तरह नजर अंदाज किया बैठा है!
इन 34 दिनों में कोतवाली एवं तहसील परिसर में आने वाले जिला स्तर के अधिकारियों ने जहां अब तक इस सत्याग्रह धरना से स्वयं को दूर रखा वही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी इसे अब तक नजर अंदाज किए हुए है जिसके आहत दल प्रमुख जनसेवक प्रमोद यादव ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी सत्याग्रह स्थल पर ही मनाने का ऐलान कर दिया है!
भारतीय कृषक दल की प्रमुख मांगो में छुट्टा गाय सांडों की ज्वलंत समस्या, ग्राम सलेमपुर से खैरपुर मार्ग की मरम्मत, दोशपुर रतनपुर रजपुरा फाजीलपुर होकर तिलहर तक डामरीकरण कराए जाने की मांग, खैरपुर चौराहा पर फ्लाईओवर बनाए जाने, तिलहर बस अड्डा तक बस संचालन कराए जाने, बिरियाबाबा रोड पर नो पार्किंग जोन घोषित कराए जाने एवं मीरानपुर कटरा में किसानों के लिए मंडी निर्माण, कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज की मांगो के साथ ही तहसील अधिकारियों द्वारा जनता की उपेक्षा किया जाना, चोरी की घटनाओं को थाना पुलिस द्वारा दवा देना, खैरपुर पीएचसी के सुचारू संचालन आदि है!
सत्याग्रह स्थल पर संबोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने कहा छुट्टा आवारा गाय सांड से आमजन का जीना मुश्किल है, गौवंश की दुर्दशा है, भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि धान खरीद में अरबों का एमएसपी घोटाला हुआ है!
उन्होंने कहा कि माननीय योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति प्रशासन ने फेल कर दी है! इस दौरान सत्याग्रह में विश्राम सिंह, राकेश सिंह, भानुप्रताप गंगवार, दिनेश पाल, नन्हे लाल, आनंद शर्मा, सुनील सिंह, विजय पाल सिंह आर्य, संजय शर्मा, बलवीर सिंह, अमरपाल, ज्ञानेश सिंह, सोनू मिश्र, अशोक कुमार, ऋषिपाल सिंह, राज सिंह, शाहनवाज हुसैन, छुट्टन हुसैन, उपस्थित रहे!










