
लालगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर लाचार पुलिस बेखौफ बदमाश सर्राफा व्यवसाई को बाइक सवार बदमाशों ने मार पीटकर लूटी नकदी व लाखों के जेवरात घटना को अंजाम देकर लुटेरे आराम से हुए फरार मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 हाईवे के जनता बाजार गांव के पास का है जहां
लालगंज कस्बे के तिकोना पार्क मोहल्ला निवासी राजेश सोनी उर्फ गुड्डू की गंगागंज में सराफा की दुकान है देर शाम दुकान बंद करके राजेश सोनी स्कूटी से अपने घर जा रहे थे तभी कस्बे से थोड़ी दूर स्थित जनता बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया जब तक सर्राफा व्यवसाई कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और उसके स्कूटी की चाबी छीन ली उसके बाद बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखा करीब 35 ग्राम सोने के जेवरात, 400 ग्राम चांदी, 35000 नकदी और गले की 10 ग्राम की चेन लूटकर फतेहपुर की ओर फरार हो गए लूटे गए माल की कीमत लगभग
6 .50 लाख के आसपास बताई जा रही है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है










