
आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार-कोतवाली क्षेत्र के चौबेपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग समेत कुल तीन लोग घायल हो गये, परिजनों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी देवलाल का परिवार के ही रामकिशुन से आम तोड़ने को लेकर बुधवार की शाम विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से देवलाल 60 वर्ष व उनकी पत्नी संतोष कुमारी 58 वर्ष व दूसरे पक्ष से रामकिशुन की पत्नी कमला देवी 50 वर्ष घायल हो गई, परिजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया है।
गुरुवार को पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।










