
रायबरेली. सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा इकाई रायबरेली की मासिक बैठक कंपोजिट विद्यालय बैलीगंज रायबरेली में संतोष कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई .इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह मंत्री गणेश बक्श सिंह एवं गंगा बख्श सिंह प्रदेश मंत्री मंत्री कृपा शंकर द्विवेदी मोहम्मद अयूब खान बालकृष्ण द्वारका प्रसाद गया प्रसाद यादव राम सजीवन त्रिवेदी ने अपने विचार साझा किया विक्रमजीत सिंह जिला अध्यक्ष को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने के साथ-साथ कृपा शंकर द्विवेदी को दोबारा स प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बोलते हुए कृष्ण किशोर शुक्ल ने कहा की एकता में ताकत है संगठन को मजबूती प्रदान करना हम सब का कर्तव्य है जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने नोशनल इंक्रीमेंट एवं 2022 से सेवानिवृत शिक्षकों की बीमा धनराशि के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लेखा विभाग में खाता खुल गया है शीघ्र ही बीमा देयक सेवानिवृत शिक्षकों के खाते में हस्तांतरित होगी मैं वित्त एवं लेखा अधिकारी से अनुरोध करता हूं कि वह शीघ्र 2022-23 23 -24 24 -25 में सेवानिवृत शिक्षकों के बीमा देयकों की धनराशि संबंधित शिक्षकों के खाते में भेजने का कष्ट करेंगे संगठन उनका आभारी रहेगा संचालन राम सजीवन त्रिवेदी ने किया मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया किया









