
CRS/ रायबरेली। पूरे बच्चा सिंह जमालपुर गांव निवासी एक महिला को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर आशा द्वारा 108 पर फोन करने पर मुंशीगंज पुलिस चौकी की एम्बुलेंस यूपी 32 बीजी 9013 पर सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 13 मिनट में मरीज के पास पहुंच कर मरीज को ले कर सीएचसी बेलाभेला लाया जा रहा था। प्रसव पीड़ा बड़ने के कारण एम्बुलेंस रास्ते में ही रोक कर ईएमटी माखन लाल और पायलट मानू प्रताप सिंह की सूझबूझ से प्रसव कराया गया और प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया।
गांव निवासी बाल सिंह पत्नी रूमा को नजदीकी ANM सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। परिजनों ने इस कार्य के लिए एम्बुलेंस emt और पायलट की खूब सराहना की।
रिपोर्ट- संदीप विश्वकर्मा










