पत्रकार के घर में घुसे घसपैटिए, तहरीर पर भी पुलिस कार्यवाही नही!
CO ने भी कार्यवाही का आश्वासन मात्र दिया!
CRS शाहजहाँपुर-जिले मीरानपुर कटरा नगर के पत्रकार के मकान में रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुसने के प्रयास की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की! स्थानीय पत्रकारो में इस बात को लेकर काफी आक्रोश दिखा और वे एक जुट हो पुलिस उपाधिक्षक से मिलने तिलहर स्थित CO ऑफिस पहुंचे!
मामला नगर के मीरानपुर कटरा स्थित वरिष्ट पत्रकार का है! जहाँ 15 मई को रात को अंधेरे का फायदा उठा कर उनके घर में अज्ञात व्यक्तियों ने घुसने का प्रयास किया! पीड़ित पत्रकार ने बताया कि रात को उसके घर में अंधेरे का फायदा उठा कर अज्ञात व्यक्तियों ने घुसने का प्रयास किया, इस दौरान पड़ौसियों शोर मचा दिया! CCTV फुटेज में पहचान के बाद नामजर्द मामले की लिखित शिकायत कटरा पुलिस थाना में दी गई परन्तु पुलिस ने इस मामले में रत्तीभर गंभीरता नही दिखाई और न ही किसी कार्यवाही का आश्वासन दिया! इस मामले में पुलिस के रबैये से नाखुश पत्रकारो ने एक जुट कर क्षेत्राधिकारी तिलहर से मिले और सारे मामले से अवगत कराया! पीड़ित पत्रकार सहित पत्रकारो की बात सुन कर CO ने मात्र कार्यवाही आश्वसन दिया!
अक्सर ऐसा सुनने मे आता रहा है कि जनहित में सबके लिए आवाज उठाने वाले और पुलिस के गुड वर्क को प्रमुखता से जनताजनर्दन तक पहुंचाने वाले, किसी पत्रकार पर जब कोई अप्रिय घटना का अंदेशा हो तो तमाम शिकायतो के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही होते नही देखी गई! यह दूसरी बात है पीड़ित पत्रकार के कई जोड़ी जूते चपपल खिसने के बाद कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ती कर इतिश्री कर ली गई हो!










