कटरा पुलिस की निष्क्रिय से बढ़ रहे हैं थाना क्षेत्र में अपराध!
मारपीट और लूट की घटनाओ में नहीं होती है कार्यवाही, अपराधियों के हौसलो को मिल रही उड़ान!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के थाना मीरानपुर कटरा स्थित पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराध बढ़ रहे हैं! मारपीटऔर लूट की घटनाएं आम बात होती जा रही हैं! पीड़ितो की तहरीर पर कटरा पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है जिससे, एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलन्द हो रहे हैं!
15 मई 2024 को स्थानीय वरिष्ट पत्रकार के घर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात के अंधेरे घुसने के प्रयास की शिकायत पर कटरा पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही हो पाई और एक और ताज़ा मामला संज्ञान में राह चलते पैसे लूट कर भागने का मामला सामने आ गया!
बताते है कि ताज़ा मामला थाना क्षेत्र के गाँव भोजपुर का है जहाँ एक पीड़ित द्वारा, दो दिन थाने के चक्कर काटने के बाबजूद भी उसे न्याय नही मिल पाया है ! घटना में घरेलू विवाद के चलते मारपीट से लेकर लूटपाट तक हो गयी है! जिसमे पुलिस ने पीड़ित को कोरा आश्वासन देकर मामले को ठन्डे बसते में डाल दिया और आरोपी पीड़ित की भूमि पर जबरन कब्जा कर नीव की भराई करते रहे !
भोजपुर निवासी पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र बुधसेन ने कटरा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका उसके बड़े भाई राजेश से काफी पुराना घरेलू विवाद चल रहा है जिन विवादों में आरोपी राजेश उसके परिजनों के खिलाफ अपराधिक मामले कोर्ट में विचाराधीन है उसके बाबजूद भी राजेश और उसके पुत्र पीड़ित व पीड़ित के परिजनों के साथ मारपीट एवं बदसलूकी की घटनाये करते आ रहे है !
पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र बुधसेन ने कटरा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका उसके बड़े भाई राजेश से काफी पुराना घरेलू विवाद चल रहा है जिन विवादों में आरोपी राजेश उसके परिजनों के खिलाफ अपराधिक मामले कोर्ट में विचाराधीन है उसके बाबजूद भी राजेश और उसके पुत्र पीड़ित व पीड़ित के परिजनों के साथ मारपीट एवं बदसलूकी की घटनाये करते आ रहे है !
पीड़ित ने बताया कि 18 मई को वह अपने घर से ईट भटटा पर ईंटें लेने के लिए निकला! आरोप है उसी समय राजेश व उसका पुत्र शिवंम व वरुण आ गये और दरवाजे के सामने रास्ते में रोकर गाली गलौज करने लगे! विरोध करने पर उक्त लोग मारने पीटने लगे तभी पीड़ित की पत्नी और पुत्री आ गई, जिन अरोपीगंणो ने चाकू से बार कर हमला कर दिया चीख पुकार सुन गाँव के लोग आये गए तब आरोपी अपने घर भाग गये ! इसके पश्चात आरोपियों ने पीड़ित को गाँव के देवस्थान के पास पकड़ लिया और जबरन मारपीट कर विवो मोबाईल व 11170 रूपये लूट लिए!
सूत्रो की माने तो मीरानपुर कटरा क्षेत्र में मिट्टी का अबैध खनन कर रहे खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय है तो आए दिन बढ़ रही अपराधिक घटनाओं में पीड़ित द्वारा पुलिस से लगाई जाने वाली गुहार पर जहाँ पीड़ितो को न्याय नही मिल रहा है तो वहीं अपराधिक प्रवृति के माफियाओं को पुलिस निष्क्रियता से भरपूर संरक्षण मिलने से क्षेत्र में अपराधिक ग्राफ बढ़ रहा है जिससे पुलिस विभाग और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने का सपना चकनाचूर होता नज़र आ रहा है!
फोटो-पीड़ित दिनेश










