
CRS AGENCY। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए अजय राय ने 2024 के चुनाव को लेकर जमकर हुंकार भरी। हर-हर महादेव के नारों के बीच अजय राय ने प्रदेश और देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। राहुल गांधी के विषय में जब पत्रकारों ने सवाल किया तो अजय राय ने ऐलान किया कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए अजय राय ने कहा कि बताएं की चीनी 13 रुपये किलो मिलने लगी की नहीं। जनता इस बार महंगाई और बेरोजगारी का पूरा हिसाब करेगी। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी चाहे जहां से चुनाव लड़ें। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आम आदमी प्रियंका गांधी के साथ रहेगा।ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर भाजपा न ही बोले तो ज्यादा बेहतर है,अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इतना ही नहीं जोश से भरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने पर भी स्थिति साफ करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जहां से चाहे चुनाव लड़ सकती हैं। गठबंधन के सवाल पर अजय राय ने ओम प्रकाश राजभर पर खूब निशाना साधा।










