
REPORT – अमित नामदेव
CRS/ हमीरपुर जनपद के गोहांड विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत रिहुटा गाँव में कोटेदार के द्वारा घटतौली का नया तरीका सामने आया है। अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स कांटे में गड़बड़ी कर 1 किलो में डेढ़ सौ ग्राम की घटतौली रंगे हाथ पकड़ ली है।
बताते चलें कि गोहांड विकास खंड क्षेत्र के रिहुटा गाँव में सरकारी राशन विक्रेता श्यामसुन्दर के द्वारा राशन वितरण किया जा रहा था तभी कुछ लाभार्थियों को घटतौली का शक हो गया और उन्होंने राशन को ले जाकर दूसरी जगह वजन कराया तो दंग रह गये। राशन वजन में कम मिला तो रिहुटा गाँव निवासी रामआसरे ने जिलाधिकारी हमीरपुर के सीयूजी सरकारी नम्बर पर शिकायत की। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये अधिकारियों एवं खाद्य इंस्पेक्टर सरीला को जांच के लिए आदेश किया। खाद्य इंस्पेक्टर गौरव राजपूत ने तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण किया इस दौरान खाद्य इंस्पेक्टर ने इलेक्ट्रॉनिक्स कांटे में अपने सामने सात लाभार्थियों के अनाज का वजन किया जिसमें बीस किलो के अनाज में 3 किलो राशन की घटतौली की जा रही थी जो कोटदार की गड़बड़ी सामने आ गई। यह देखकर सभी लोग दंग रह गये। इसी दौरान खाद्य इंस्पेक्टर गौरव राजपूत ने गाँव के लोगों के ब्यान लेकर एवं अपनी पूरी जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी गई है। शिकायतकर्ता रामआसरे ने बताया कि कोटेदार श्यामसुन्दर के लगातार दो वर्ष से बराबर राशन की घटतौली कर रहा है।जिसकी अनेकों बार शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई थी, राशन घटतौली करते वीडियो बनाकर जिलाधिकारी को फोन से शिकायत करने पर मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया तब अधिकारियों की नींद खुली है। खाद्य इंस्पेक्टर गौरव राजपूत ने बताया कि घटतौली की जानकारी मिलने पर ग्रामवासियों के पूछने के बाद वही मौके पर लोगों के सामने नाप तौल भी कराई गई है जिसमें कोटेदार की गड़बड़ी सामने आई है इसकी जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सरीला खालिद अंजुम को सौंप दी गई है।










