अब तो सरकारी दफ्तरो में आशिकी बुखार खुलआम चढ़ने लगा!
नगर पालिका बाबू का चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मी के साथ इश्क वीडियो हुआ वायरल!
CRS जलालाबाद/शाहजहाँपुर-नगर पालिका में कार्यरत वरिष्ठ बाबू गफ्फार खाँ द्वारा का चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ आशिकी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!
बताया जा रहा कि वीडियों में महिला कर्मचारी अपनी कुर्सी पर बैठी है और पालिका बाबू आते है उसको लिपट जाते है! बाबू द्वारा कर्मचारी के साथ किये गये कृत्य को बहुत ही शर्मनाक बताते हुए कार्यवाही की मांग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जोर शोर से की जा रही है!
मामले की जानकारी पर सूत्रों की माने तो नगर पालिका में 72 लाख की उस पेमेंट को करने का दबाव बाबू पर बनाया जा रहा था जो काम हुआ ही नही, कथित बाबू पेमेंट नही कर रहा था तो उसका यह वीडियो वायरल कर दिया गया! हालांकि चर्चा यह भी है कि उक्त वीडियो सर्दियों का बताया जा रहा है जो कि नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था उसी से एक सफाई कर्मचारी जो कि ईओ दयाशंकर वर्मा के कार्यकाल में बाबू का काम करता था उसी के द्वारा लिया गया है!
फिलहाल वीडियो प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका के बाबू और महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया पूछताछ जारी है!
नगर पालिका अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि उनके संज्ञान में सुबह आया है उन्होंने बाबू को नोटिस देकर जबाब तलब किया है जबाब मिलने के बाद आगे कि कार्यवाही कि जायेगी!









