जेंटलमैन साइकिल क्लब ने गंगसरा से शुरू किया वृक्ष लगाओ धरा सजाओ अभियान!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-दी जेंटल मैन साइकिल क्लब ने “वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ” अभियान का शुभारंभ गंगसरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से फलदार व छायादार पौधरोपण कर किया! इससे पूर्व वन चौकी से वृक्षों की पौध को संकलित किया गया! क्लब सदस्यों ने पीएचसी गंगसरा परिसर पर आंवला, बिल्ब, जामुन के 5 पौधों व धारा स्थित शिव मंदिर पर आंवला व बिल्व की पौध का रोपण कर किया!
क्लब के अध्यक्ष सुबोध कुमार वर्मा एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए क्लब अपने स्थापना काल से ही निरंतर प्रयास कर रहा है दैनिक और साप्ताहिक यात्राओं के माध्यम से हम लोगों तक पहुंच रहे हैं! वन चौकी प्रभारी संदीप यादव ने कहा कि वन विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पौधरोपण हो! हमारे यहाँ किसानों के लिए ऐसे भी पौधे उपलब्ध हैं जो पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिन्हें पशु भी नहीं खाते हैं!
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ प्रदीप कटियार ने कहा कि पौधरोपण से अधिक महत्वपूर्ण है उनका संरक्षण करना! पौधों को बच्चों की तरह पालन- पोषण की आवश्यकता होती है! पर्यावरण प्रेमी डॉ प्रदीप वैरागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को एक साथ आगे आना होगा, तभी पर्यावरण असंतुलन को समाप्त कर संतुलित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है!
डॉ रवीन्द्र बाजपेई ने कहा कि क्लब द्वारा पौधारोपण के साथ संरक्षण पर विशेष महत्व दिया जाना चाहिए!
राजीव शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष के अभियान पर रोपित पौध को विकसित देख सभी का मन प्रफुल्लित रहा! संजय मिश्रा ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, आपसी सौहार्द पर सभी पर्यावरण प्रेमी जमीनी स्तर से जुड़कर काम कर रहे हैं!
इस अवसर पर दी जेंटलमैन साइकिल क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट सुबोध कुमार वर्मा, संस्थापक द्वय राजीव शर्मा, सुनील सिंघानिया डॉ रविंद्र बाजपेई, डॉक्टर प्रदीप कटियार, डॉक्टर प्रदीप वैरागी, रामसेवक राठौर ,दिनेश कुमार, पर्यावरण और पशु प्रेमी प्रेमी कृष्णा शंकर, राजेंद्र सिंह यादव, संजय मिश्रा, नंदा बल्लभ पांडे, विश्वजीत सिंह मोनू कुमार, संतोष कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!









