
OMG 2 का टीजर रिलीज होते ही छाया चर्चा में
अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी भी लंबे समय के बाद दिखेंगे साथ
CRS AGENCY। मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी-2 का टीजर रिलीज हो होते ही चर्चाओं का बाजार एक फिर गर्म हो गया है। क्योकि 11 अगस्त को अक्षय के साथ सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी रिलीज हो रही है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दर्शकों को कौन सही फिल्म ज्यादा पंसद आती है। खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म ओएमजी-2 के टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि वह फिल्म में भगवान में आस्था रखते नजर आएंगे। वहीं इसके बाद टीजर में अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जो शिव का रोल कर रहे हैं।
फिल्म ओएमजी-2 अगले महीने 11 तारीख को रिलीज होगी। ओएमजी-2 साल 2012 में आई फिल्म ओएमजी का सीक्वल है। ओएमजी में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था। फिल्म ओएमजी को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिलता था. इस फिल्म की सफलता को देखते हुए ओएमजी-2 को बनाया गया है.
दिलचस्प बात यह है कि 11 अगस्त को अक्षय कुमार की ओएमजी-2 का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 से मुकाबला होने वाला है. ओएमजी-2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि ओएमजी-2 में श्रीराम का रोल भी देखने को मिलेगा, जिसे एक्टर अरुण गोविल कर सकते हैं. फिल्म का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।










