
CRS NEWS AGENCY:- हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। लगभग 2300 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली देखने को मिल रही हैं।
कुछ दर्शक फिल्म को विजुअल मास्टरपीस और क्रिस्टोफर नोलन के सबसे बेहतरीन कामों में से एक बता रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म का भव्य स्केल, शानदार विजुअल्स और कहानी उन्हें सोचने के साथ-साथ भावुक भी करती है। वहीं, कुछ दर्शकों ने फिल्म को एक औसत फैंटेसी फिल्म बताया है। हालांकि, उन्हें मैट डेमन की शानदार एक्टिंग और एडवेंचर सीक्वेंस पसंद आए, लेकिन फिल्म के कुछ ड्रामेटिक हिस्से उन्हें धीमे और थोड़े उबाऊ लगे।
फिल्म में मैट डेमन ओडिसियस, टॉम हॉलैंड टेलीमेकस, ऐन हैथवे पेनलपी और रॉबर्ट पैटिनसन एंटिनस की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जेंडाया, चार्लीज़ थेरॉन, जॉन बर्नथल, बेनी सफ्डी और जॉन लेगुइज़ामो जैसे बड़े कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
कुल मिलाकर, ‘The Odyssey’ अपनी भव्यता, स्टारकास्ट और नोलन की अनोखी फिल्ममेकिंग के कारण दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच लगातार चर्चा में है।






