
CRS AGENCY। किंगखान की नई फिल्म जवान को देखे के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक शाहरुख खान को फिल्म ‘पठान’ में देखने के बाद फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री काफी शानदार लगती है। हाल ही में दोनों फिल्म ‘पठान’ में साथ नजर आए थे। अब दोनों जल्द ही फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू रिलीज हुआ है, जिसमें बिना बाल के किंग खान को देखने मिला है। शाहरुख के इस लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक एक्ट्रेस हैं जो शाहरुख खान के बाद अब अपना सिर मुंडवाने वाली हैं। हाल ही में पापराजी के साथ बातचीत के दौरान राखी सावंत ने शाहरुख खान के इस लुक पर प्रतिक्रिया दी। जब पापराजी ने राखी से पूछा कि क्या उन्होंने ‘जवान’ के प्रीव्यू में शाहरुख का गंजा लुक देखा है, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, “नहीं, मेरी आंखे फूट जाए मैं उनको टकले में क्यों देखूं? शाहरुख बहुत हैंडसम हैं। शाहरुख ने टकला करवाया है तो मैं भी करवा लुंगी। वहीं राखी ने जाते-जाते अपने पड़े का नाम बताया जिसका नाम है राखी के टमाटर। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो टमाटर उगाने की तकनीक बता रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो महंगे टमाटर को लेकर बनाया गया है। इस वीडियो में राखी खुद टमाटर उगाती दिख रही हैं।










