
CRS AGENCY। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का गाना ‘खैरियत’ आज रिलीज किया गया है। इस गाने में सनी देओल अपने बेटे की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। गाना बेहद इमोशनल है।जिसे सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी। गाने में सनी देओल एक ट्रक पर बैठकर कहीं जा रहे हैं और रास्ते भर अपने बेटे की यादों में खोए हुए उसकी खैरियत की दुआ कर रहे हैं. वहीं अमीषा पटेल भी बेटे के लिए लगातार प्रार्थना करती दिख रही हैं।
गदर 2 का नया गाना खैरियत आपके दिल को छू लेगा। इस गाने में एक माता-पिता के इमोशन को बखूबी दिखाया गया है. ये एक स्लो सॉन्ग है, जो इमोशन्स से भरा हुआ है. इस गाने को सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी. गाने में सनी देओल को ट्रक पर बैठकर पाकिस्तान जाते हुए दिखाया जाता है. वो पूरे रास्ते अपने बेटे की फोटो को सीने से लगाए उसकी सलामती की दुआ करते हुए जाते हैं. बेटे की याद में सनी देओल की आंखों से आंखू थमने का नाम नहीं ले करे। गदर 2 के इस गाने को मालिक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने के बीच में कई बार तारा सिंह और सकीना अपने बेटे के साथ बिताई यादों में खो जाते हैं. अब जीते पाकिस्तान में कैसे और क्यों फंसा है और क्या तारा सिंह अपने बेटे को सही सलामत वहां से निकाल पाएंगे ये तो 11 अगस्त को फिल्म रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा.










