
प्रत्येक जिले में बूथ स्तर पर पौधारोपड़ कार्यक्रम के क्रम में ऊंचाहार मंडल में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया
ऊंचाहार रायबरेली
भारतीय जनता पार्टी सरकार का मिशन वृहद पौधारोपण अभियान मिशन पौधारोपण 2023 ~2024 में 35 करोड़ पौधे के लक्ष्य के क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी प्रत्येक जिले में बूथ स्तर पर पौधारोपड़ कार्यक्रम के क्रम में ऊंचाहार मंडल में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसमें ऊंचाहार मंडल में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण किया शक्ति केंद्र अरखा में सार्वजनिक स्थान पर पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा अभिलाष कौशल जी व वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह जी रहे, जिन्होंने आम, बेल, आंवला का पौधारोपड़ किया , पौधारोपण कर उन्होंने कहा कि वृक्ष वन संरक्षण की जागरूकता के क्रम में वन हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होता है जो हमें ऑक्सीजन के साथ साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखता है आज कहीं ना कहीं हमारी परिवेश में एक बहुत ही उपयोगी के रूप में कारगर साबित होता है , और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ ही वर्षा के जल संरक्षण के क्रम में इसका बहुत बड़ा महत्व है।
इसी क्रम में शक्ति केंद्र कंदरावा में मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह व बूथ अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पौधा रोपड़ किया गया।
इसी क्रम शक्ति केंद्र सवैया हसन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोजनपुर में वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष विनीत कौशल, विस्तारक कृष्ण देव , बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार , गजेन्द्र कुमार मंडल महामंत्री अरविंद शर्मा, राम सेवक यादव आदि भी शामिल रहे।










