संदिग्ध अवस्था में बस चालक शव, बस में लटका मिला!

CRS शाहजहाँपुर-रोडवेज बस स्टॉप पर आज सुबह लगभग 6:00 बजे के आस पास रेडवेज की अनुबंधित बस के अंदर ही उसके चालक का शव संदिग्ध अवस्था में फाँसी पर लटकता मिला! जिस बस में शव लटका मिला है, रेडवेज अनुबंधित उस बस की, गाड़ी संख्या UP27T9087, जिसे, बस अड्डे के सामने गुप्ता ट्रांसपोर्ट की गाड़ी बताई जा रही है!
बताया जा रहा है, चालक अंकित रोज रात में गाड़ी पर ही सोता था परन्तुु आज सुबह लगभग 6:00 बजे उसका शव गाड़ी के अंदर लगी स्टील ग्रील से बंधे गमछे में संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला! पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच में लग गई!









