भारतीय कृषक दल का थर्ड फ्रंट (तीसरा मोर्चा) गठन का ऐलान!
आगामी 27 अगस्त को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरोज दीक्षित एडवोकेट के संंयोजकत्व में समान विचारधारा वाले दलों/पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष/महासचिव मिलकर सर्वसम्मति से करेंगे बड़ा ऐलान!
CRS शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश- संघर्षसील किसान नेता एवं भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरोज दीक्षित एडवोकेट ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि देश को एक मजबूत तीसरे मोर्चे की आवश्यकता है! आगामी 27 अगस्त को लखनऊ में बहुदलीय बैठक के पश्चात इसे मूर्त रूप दिया जाएगा!
आज राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते सत्ता के लालच में कई लोगों को विपरीत विचारों के साथ मिलकर जनता के साथ खुला विश्वासघात करते देख रहे हैं। लोगों को ऐसे नेताओं एवं दलों से सावधान रहना होगा जो निजी स्वार्थ में जनता के विश्वास का गला घोंट कर सत्ता/विपक्ष की चापलूसी कर रहे हैं!
सरोज कुमार दीक्षित एडवोकेट का ऐलान है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरा मोर्चा राजनीति को एक नई सकारात्मक दिशा देने का काम करेगा। मोर्चा के सभी घटक दलों से साझा कार्यक्रम के अनुसार सुयोग्य ईमानदार संघाषशील नेताओं को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाएगा।ताकि राजनीति से धनबल बाहुबल जातिबल सत्ताबल अराजकताबल को खत्म करके सच्चे जनप्रिय ईमानदार जनसेवी तथा राष्ट्रीय एकता के भाव रखने वाले लोगों को राजनीति में पहुंचने का अवसर मिले और परिणामस्वरूप देश विकास एवं उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो! अनुरोध है कि समान विचारधारा वाले पंजीकृत राजनैतिक दलों के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष/महासचिव/ आगामी 27 अगस्त को लखनऊ में आयोजित बहुदलीय बैठक में पहुंचकर थर्ड फ्रंट के गठन में अपनी महती भूमिका सुनिश्चित करेंगे!









