सर्पदंश से पीड़ित छात्र की प्रभारी चिकित्सक ने उपचार कर बचाई जान!

CRS कटरा/शाहजहाँपुर-थाना क्षेत्र ग्राम परशुरामपुर में कंपोजिट विद्यालय की कक्षा तीन के छात्र आकाश पुत्र ओमप्रकाश को आज प्रातः 11:30 बजे विद्यालय परिसर में खेलते समय सांप ने काट लिया! छात्र की हालत बिगड़ने पर बिना देरी किए इंचार्ज प्रधाध्यापका पुष्प लता वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा लेकर पहुंची, जहाँ उपस्थित कटरा खुदागंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० इरफान अली खान ने उपचार कर सर्पदंश से पीड़ित ग्रामीण छात्र आकाश की जान बचाई, और वहीं डॉ० इरफान अली खान ने बताया कि यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो जान भी जा सकती थी परंतु लगातार प्रयास से जहर भी परास्त हो गया है!
इस मौके पर उपस्थित छात्र के परिजनों सहित कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापका पुष्प लता वर्मा, अरविंद सिंह चौहान सहित समस्त शिक्षकों ने डॉ० इरफान अली खान और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया! कटरा खुदागंज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० इरफान अली खान ने बताया हैं कि सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं! अधिकांश मौतें सांप काटने के बाद घबराहट में हो जाती है!
वर्तमान में जहरीले सांप के काटने पर भी इलाज मौजूद है! एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन देने से सांप के जहर को पीड़ित के शरीर से कम किया जा सकता है! डॉ० इरफान अली खान लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और बिना देर किए अस्पताल में सीधे डॉक्टर से संपर्क करें।सांप से दूर हो जाए और घबराए नहीं, जिस जगह पर सर्पदंश है वहां से सभी प्रकार के आभूषण जैसे घड़ी अंगूठी आदि को निकाल दे, पीड़ित को स्थिर रखें, पीड़ित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं!









