“मिशन शक्ति ” के अन्तर्गत ब्लाक सभागार में भव्य कार्यक्रम!


CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-ब्लाक के सभागार में “मिशन शक्ति” के तहत” एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया! खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम में सभी ने अपनी 99 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई!
कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन” एंव महिलाओं के उत्थान उ० प्र० सरकार दृढ़ संक्पित है! इसी क्रम में दिनांक 24 अक्टूबर को अयोध्या के” श्री राम पार्क” से ” महिला सारथी अभियान” के तहत 51बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! इसका आशय यह है “महिला सारथी अभियान” के अंतर्गत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित उक्त बसों में, चालक और परिचालक दोनों ही महिलाएं ही होंगी! इसी तरह बाल विकास विभाग द्वारा ढेर सारी योजनाएं महिलाओं के कल्याण एवं बच्चों के उत्थान हेतु चलाई जा रहीं है! इसी क्रम में हमारे देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा एवं राज्य सभा में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक दोनों ही सदनों में सर्व सम्मति से पास करवाया! कई राज्यों की विधान सभाओं में वर्तमान समय में केवल 10से लेकर15 प्रतिशत ही महिला विधायक हैं!
खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने उपस्थिति सभी आदरणीय मंच, सम्मानित ब्लॉक प्रमुख गणों, सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों, सम्मानित महिला BDC सदस्यों, सम्मानित महिला सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग से सम्मानित चीफ हेल्थ ऑफिसर, सभी सम्मानित ANM, बाल विकास विभाग से सरोज देवी (मुख्य सेविका), विकास खंड में नियुक्त सभी सम्मानित महिला पंचायत सहायक, सभी सम्मानित महिला ग्राम रोजगार सेवक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री अनुज सिंह (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) A M सभी सम्मानित कैडर जैसे-बैंक सखी, समूह सखी, विद्युत सखी, जल सखी, CLF के सभी सम्मानित महिला पदाधिकारी गण, ग्राम संघटन के सभी सम्मानित महिला पदाधिकारी गण, विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ICRP द्वारा गठित स्वयं सहायता के सम्मानित महिला सदस्यों तथा समूज की सम्मानित पदाधिकारी जैसे-अध्यक्ष, सचिव या कोषाध्यक्ष महिलाओं, ग्राम पंचायतों में नियुक्त महिला सफाई कर्मियों ने शत प्रतिशत यानी 100 प्रतिभाग करने हेतु ह्रदय की गहराइयों से आभार एवं आभार व्यक्त किया!
इससे पहले BDO श्री मिश्र ने बताया कि संबंधित सभी विभागों द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु सभी को कड़े निर्देश निए जा चुके हैं और सभी विभागों के प्रमुख सचिव एवं अपर मुख्य सचिवों को विशेष निर्देश जारी किए गए है कि सभी विभागों में बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु सभी जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ हर हाल में सभी पात्र बालिकाओं एवं महिलाओं को शत प्रतिशत प्राप्त हो! महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी!अपनी भूमिका का सही से निर्वहन न करने वालों के खिलाफ प्रतिकूल संज्ञान लिया जायेगा! इसी क्रम में BDO बृजेश कुमार मिश्र ने नारी शक्ति के बारे में एवं उसके समाज के बारे में बहुत ही प्रेरणादायक कविता सुनकर महिलाओं की ह्रदय में सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन किया!
“कोमल है कमजोर नही तू, शक्ति का नाम ही नारी है!
जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है!
बेटियां भी सीख रही प्रहार करना, अब बेटों को सिखाओ व्यवहार करना, क्योंकि अब बेटी बेटों पर भारी है!! मिशन शक्ति की बारी आज आई है”!









