पलभर में छात्रों की थम गई शांशे, अब तक पांच की मौत!
CRS उ० प्र० के जनपद बदायूं के म्याऊं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल बस और वैन की टक्कर होने से चार छात्रों समेत पांच लोगो की मौत होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई! बताया जा रहा है मृतकों में स्कूल बस चालक और उसका बेटा भी शामिल है!
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे म्याऊं थाना क्षेत्र में नवीगंज के पास हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों का दिल झकझोर दिया, जिसने भी हादसे की खबर सुनी वो स्तब्ध रह गया! यहाँ स्कूल बस और वैन की टक्कर होने से चार छात्रों समेत पांच की मौत हो गई बताई गई! मृतको में स्कूल चालक सहित उसका बेटा भी शामिल होना बताया जा रहा है!
इस हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल हुए बताए गए हैं! हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया! कई बच्चे वैन और बस में दर्द से कराह रहे थे! मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया! कई और घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है! (खबर- मुकेश कठेरिया)











