धूमधाम से मनाई गई भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जैयंती!
DM ने “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता की दिलायी शपथ और चित्र पर किया माल्यार्पण!
CRS शाहजहाँपुर-राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी और कलेक्ट्रेट में शपथ तथा गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया! DM उमेश प्रताप सिंह ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये!
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहांपुर में सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सभ्रांत नागरिकों को शपथ दिलवाई! इसी के साथ
जनपद के समस्त कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई!
यह शपथ इस प्रकार है कि ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा! मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है! मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूॅं! जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई!
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सुरेश कुमार तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा संभ्रांत नागरिक आदि उपस्थित रहे!









